Showing posts with label Sexual abuse. Show all posts
Showing posts with label Sexual abuse. Show all posts

Tuesday, February 12, 2019

सीबीआई जांच को लेकर कैमूर का महिला अल्पावास गृह सुर्खियों में

भभुआ। सीबीआई जांच को लेकर कैमूर जिले का महिला अल्पावास गृह इन दिनों सुर्खियों में है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो करीब 3 सप्ताह से जांच में जुटा हुआ है। अनुसंधान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। वहीं जांच के तरीके व इसके संभावित परिणामों को लेकर स्थानीय लोगों में कयासबाजी का दौर भी खूब चल रहा है।

Wednesday, January 30, 2019

Young man sexually exploited the girl in his aunty's village/युवक ने मौसी के गांव में किया लड़की का यौन शोषण

भभुआ। कैमूर जिले में अपनी मौसी के गांव आए युवक ने वहां की एक भोली भाली लड़की को शादी करने का झांसा देकर 9 महीने तक यौन शोषण करता रहा। यह बात तब सबके सामने आ गई जब ग्रामीणों ने युवक व लड़की को बंद कमरे में देख लिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची महिला थाना की पुलिस युवक और लड़की को हिरासत में लेकर भभुआ लाई। जहां पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में थी, वहीं लड़की को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया।