Tuesday, January 29, 2019

Mason shot dead by unknown assailants in Kaimur/अज्ञात हमलावरों ने कैमूर में राजमिस्त्री को गोली मारी

कैमूर टाइम्स/ भभुआ। कैमूर जिले के कुछिला थाना के मुखरांव गांव में सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सोए एक ग्रामीण को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम इस्लाम अंसारी बताया जा रहा है जो राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस्लाम अंसारी को हमलावरों ने देर रात खिड़की से गोली मारी। गोली उनके सर में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी उसी कमरे में थी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगी। जिससे आसपास के लोग जुटे। लेकिन हमलावर गोली मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो चुके थे। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।