Showing posts with label TISS. Show all posts
Showing posts with label TISS. Show all posts

Tuesday, February 12, 2019

सीबीआई जांच को लेकर कैमूर का महिला अल्पावास गृह सुर्खियों में

भभुआ। सीबीआई जांच को लेकर कैमूर जिले का महिला अल्पावास गृह इन दिनों सुर्खियों में है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो करीब 3 सप्ताह से जांच में जुटा हुआ है। अनुसंधान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। वहीं जांच के तरीके व इसके संभावित परिणामों को लेकर स्थानीय लोगों में कयासबाजी का दौर भी खूब चल रहा है।